महिलाओं ने सीखे आत्मसुरक्षा के दांव-पेंच

BY — December 13, 2014

अपने से अधिक शक्तिशाली व्यक्ति के चंगुल से छूटने की सीखीं तकनीक

131204उदयपुर। रोटरी क्लब हेरिटेज, रायन इंटरनेशनल स्कूल  एवं सेन्साई राज एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के तत्वावधान में रायन इंटरनेशनल स्कूल में महिलाओं की आत्म सुरक्षा पर निशुल्क कार्यशाला स्वयं रक्षाम् का आयोजन किया गया।

क्लब अध्यक्ष दीपक सुखाडिय़ा ने बताया कि इसमें अक्षय कुमार कूडो फेडरेशन की राजथान इकाई के चेयरमेन रेंशी राज कुमार मेनारिया एवं उनकी टीम ने महिलाओं एवं युवतियों को संकट की घड़ी में आत्मसुरक्षा को लेकर दांव-पेंच सिखाये। कार्यशाला में 55 से अधिक महिलाओं एंव युवतियों एवं बालिकाओं ने भाग लिया।
तीन घंटे चली इस कार्यशाला में राजकुमार मेनारिया ने संकट के समय महिलाओं को आत्म सुरक्षा का दर्शन, मानसिक एंव शारीरिक संतुलन बनाये रखकर अपने से भी अधिक शक्तिशाली व्यक्ति के चंगुल से बचने की तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। मेनारिया ने बदमाश द्वारा हाथ पकड़ लेने पर पूर्व एवं बाद में उसके चंगुल से बचने की तकनीक का भी प्रशिक्षण दिया। महिलाओं ने आत्म सुरक्षा को लेकर  सवाल जवाब लिये। कार्यशाला की समाप्ति पर महिलाओं ने इस प्रकार का कार्यशाला का और आयोजन किये जाने ईच्छा जाहिर की। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या पूनम राठौर ने भी प्रशिक्षण लिया। कार्यशाला में क्लब  सचिव संजीव जोधावत भी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *