Header Banner

हरियाणा का गैंगस्टर 15 तक रिमांड पर

BY — December 13, 2014

आरोपियों से पिस्टल, मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस व कार बरामद

131203उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में गुरुवार रात नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए पांचों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें 15 दिसम्बर तक रिमांड पर भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर देबारी से अहमदाबाद जाते समय कार को रोका। थानाधिकारी गणेशाराम के नेतृत्व में पुलिस दल को सूचना मिली थी कि कार सवार युवकों के पास अवैध हथियार भी हैं। इस पर थाने के बनवारी, हरिसिंह, टीकाराम, नरेन्द्र सिंह की टीम मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने घेराबंदी कर सूमो में सवार पांच युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में इन लोगों ने अपने नाम शशिभूषण पुत्र वेदप्रकाश गुप्ता निवासी सेक्टर 4 रेवाड़ी, अजीत पुत्र प्रेमचन्द यादव निवासी सुलोदा झज्जर, संदीप पुत्र प्रेमचन्द यादव सुलोदा झज्जर बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने पिस्टल, मैगजीन और पंाच जिंदा कारतूस भी बरामद किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply