Header Banner

हुक्का बार पर दबिश, एक गिरफ्तार

BY — December 22, 2014

Hookah  barउदयपुर। अंबामाता पुलिस ने कल रात एक रेस्टोरेंट पर दबिश देकर हुक्का बार संचालित करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में मंदिरम पैलेस में प्रतिबंधित हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था।

सूचना पर थानाधिकारी जितेंद्र आंचलिया के निर्देशन में एक टीम का गठन कर दबिश दी गई, जहां पुलिस ने हुक्का बार के संचालक कविश पुत्र प्रकाशचंद्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रेस्टोरेंट से हुक्कें, फ्लेवर व अन्य सामान भी जब्त किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply