Header Banner

वॉक करने गए अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर

BY — December 22, 2014

– हादसे में मौत के बाद नेत्र व देह दान, बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Police_capउदयपुर। शहर के 100 फीट रोड पर आज सुबह वॉक कर रहे एक अधेड़ को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद मृतक की अंतिम इच्छा के अनुसार परिजनों ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज को मृतक के नेत्र व देहदान किए।

जानकारी के अनुसार शोभागपुरा निवासी दिलखुश (72) पुत्र हीरालाल कोठारी रोजाना की तरह आज सुबह लगभग छह बजे 100 फीट रोड पर मॉर्निंग वॉक करने गए थे। उसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। मॉर्निंग वॉक कर रहे अन्य लोगों ने कोठारी के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचेे और निजी वाहन से एमबी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा बाइक चलाक के खिलाफ मामला दर्ज किया। बताया गया कि मृतक की अंतिम इच्छा थी कि मौत के बाद उनकी आंख व शरीर को दान किया जाए। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक की आंखें व देह आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply