Header Banner

टैंकर पेड़ से टकराकर पलटा

BY — December 22, 2014

महिला की मृत्यु, पांच गंभीर

221212उदयपुर। उदयपुर से साकरोदा स्थित भारत पेट्रोलियम गैस प्लांट पर जा रहा एचपी गैस का टैंकर प्लांट से एक किमी. पहले साकरोदा में बावड़ी के पास पलट गया। हादसे में महिला की मृत्यु हो गई वहीं पांच जने गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार गैस से भरा एचपी का तेज गति से जा रहा टैंकर साकरोदा स्थित बावड़ी के पास मोड़ पर पेड़ से ट•रा गया। वहां से करीब 50 मीटर तक रगड़ खाते हुए आगे जाकर पलट गया। हादसे में केबिन के पलटने से खलासी गमेरलाल नीचे दब गया। पेड़ के पास खड़े दो व्यक्ति पेड़ के नीचे दब गए वहीं पीछे बाइक पर चल रहे दो पुरुष व महिला सवार टैंकर के पलटने से उसके नीचे दब गए। खलासी के सिर में गहरी चोट आई वहीं बाइ• सवार महिला के दोनों पांव टैंकर के नीचे दब गए। सभी को एमबी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान महिला देवा बाई की मृत्यु हो गई। शेष पांचों का उपचार चल रहा है।
221211सूचना मिलने पर डिप्टी माधुरी वर्मा, वल्लभनगर डिप्टी गोपालदास, प्रतापनगर थानाधिकारी चन्द्र पुरोहित, सुखेर थानाधिकारी हरेन्द्रसिंह, हिरणमगरी थानाधिकारी छगन पुरोहित, डबोक थानाधिकारी लाभूराम मय जाब्ता मौके पर पहुंच गए। साकरोदा पावर हाउस से सम्बतन्धित आसपास के गांवों साकरोदा, बीछड़ी, मीठा नीम, गुड़ा में बिजली बंद •राई गई। मौके पर पुलिस के करीब सौ से अधिक जवान तैनात थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply