Header Banner

सुबह व रात को गलन बरकरार

BY — December 22, 2014

कोहरे से खजुराहो आठ घंटा लेट

221215उदयपुर। सर्दी के न्यूनतम तापमान में हलकी बढ़ोतरी के साथ रात में हलकी राहत मिली है, लेकिन सर्दी के तेवर बरकरार है। दिन के तापमान में स्थिरता बनी रहने से राहत नहीं मिल पा रही है। कोहरे से लेकसिटी लिपटी हुई है और सूरज चढऩे तक कोहरे ने शहर को अपनी जद में ले रखा है।

उधर, उत्तर भारत में भारी कोहरे के कारण ट्रेन और बसें अपने समय से पांच से आठ घंटे देरी से चल रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें और बसें निश्चित समय पर नहीं पहुंच पा रही है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण आज सुबह खजुराहो आठ घंटे देरी से पहुंचेगी।
पिछले सप्ताहभर से शुरू हुए सर्दी के तीखे तेवर अभी भी बरकरार है। सीटीएई कॉलेज स्थित मौसम विभाग के अनुसार बीती रात का न्यूनतम पारा 2.8 रहा, जबकि अधिकतम 24.4 रहा है। डबोक स्थित मौसम विभाग के अनुसार बीती रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा और आज सुबह 11 बजे का तापमान 14 डिग्री रहा। न्यूनतम पारा बढऩे से रात में कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं होती तो न्यूनतम पारा और बढ़ सकता है, लेकिन दिन का तापमान कम ही रहने से दिन में सर्दी का अहसास कम नहीं हुआ है।
आठ घंटे देरी से पहुंची खजुराहो : उत्तर भारत में भारी कोहरे की वजह से दिल्ली से आने वाली ट्रेनें और बसें निश्चित समय पर नहीं पहुंच पा रही है। बसें और टे्रनें पांच से आठ घंटे देरी से चल रही है। सुबह आने वाली खजुराओ एक्सप्रेस अपने समय से आठ घंटे देरी से पहुंची। रेलवे सूत्रों के अनुसार उत्तर भारत में भारी कोहरे के कारण सुबह 6.40 पर आने वाली खजुराओ एक्सप्रेस ट्रेन आठ घंटे देरी से दिन में 2.45 तक उदयपुर पहुंची। जानकारी के अनुसार सुबह 6.40 तक जयपुर तक ही पहुंच पाई थी। इधर यही हाल दिल्ली से आने वाली निजी ट्रैवल्स का भी है। सुबह छह से आठ बजे तक आने वाली बसें 11 बजे से दिन में एक बजे तक उदयपुर पहुंच रही है। कई यात्री बसों और ट्रेनों के देरी से आने पर परेशान हो रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply