कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम

BY — December 28, 2014

ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानी सम्मान एवं विचार गोष्ठी

281201उदयपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की 130 वीं सालगिरह पर देहात व शहर कांग्रेस कार्यालयों पर कार्यक्रम हुए। देहात कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने ध्वजारोहण किया। विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं पर्यवेक्षक महेश शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, मांगीलाल गरासिया ने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली रहा है। कांग्रेस के नेताओं ने देश को आजाद कराने के बाद आम जनता के हितों एवं देश की एकता और अखण्डता को कायम रखने के लिए अपने प्राणों तक की कुरबानियां दी है। इन नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री का पद तक ठुकराकर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि आम जनता कि सेवा की भावना लेकर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें।
281202शहर जिला कांग्रेस के दुर्गा नर्सरी स्थित कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानी सम्मान समारोह जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी केसरसिंह सिसोदिया, विशिष्ट  अतिथि पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया थे। सुखाड़िया ने पार्टी का ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता सेनानी श्री सिसोदिया का शॉल ओढ़ा, माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। सुखाड़िया ने कहा कि हम हताश नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी के 130 साल के इतिहास में इस तरह के उतार-चढ़ाव कई बार आए, पार्टी पुनः नई ताकत से सत्ता में आई है। संचालन उपाध्यक्ष गणेश राजोरा ने किया। धन्यवाद महामंत्री दिनेश दवे ने दिया। शहर जिला सचिव रंजना साहू ने बताया कि विचार गोष्ठी में त्रिलोक पूर्बिया, दिलीप सुखाड़िया, सुरेश श्रीमाली, राजीव सुहालका, आदि ने भी विचार व्यगक्तम किए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *