हेलमेट के प्रति जागरूक करेगा व्यापार प्रकोष्ठ

BY — December 28, 2014

कल से पेम्फलेट करेंगे वितरित

251202उदयपुर। यातायात पुलिस द्वारा 29 दिसम्बर से चलाए जा रहे हेलमेट अनिवार्यता के तहत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ सक्रिय सहयोग देगा। चौराहों पर जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार से पेम्फलेट वितरित किए जाएंगे।

प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तनवीरसिंह कृष्णावत ने बताया कि आए दिन होने वाले सडक़ हादसों से बचाव के लिए यातायात पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चालकों के लिए 29 दिसम्बर से हेलमेट अनिवार्य किया जा रहा है। इसकी जागरूकता के लिए मंगलवार से प्रकोष्ठ पेम्फलेट छपवाकर चौराहों पर वाहनचालकों को वितरित करेगा। साथ ही उन्हें हेलमेट से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया जाएगा। कृष्णावत ने बताया कि आम नागरिकों एवं दुपहिया वाहनचालकों को स्वयं सोचना होगा कि हेलमेट उनकी सुरक्षा के लिए है न कि सिर्फ रसीद कटवाने या चालान बनाने के लिए। हेलमेट लगाकर वे स्वयं की ही रक्षा करेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *