Header Banner

टी एट होम के जरिये बनाएं सदस्य : भट्ट

BY — December 28, 2014

281205उदयपुर। हम चाय पर बात करते हुए चुनाव जीत सकते हैं तो चाय पर बात करते हुये सदस्य बनाने का काम करें। “टी एट होम” कार्यक्रम के जरिये पार्टी के साथ लोगों को जोड़ें। ये विचार भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने व्य क्त  किए।

वे पार्टी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। अभियान के जिला संयोजक प्रेमसिंह शक्तावत एवं सहसंयोजक मनोहर चौधरी विभिन्न मण्डलों में इस अभियान के प्रति जनजागरण करते हुये कार्य कर रहे है।
भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मण्डल की बैठक में मुख्य अतिथि भट्ट थे। सुन्दरसिंह भण्डारी मण्डल की भी बैठक हुई। वार्ड 39 में गुरूद्वारा सचखण्ड दरबार में आयोजित लंगर एवं समारोह के दौरान पार्षद तेजेन्द्र सिंह रोबीन, मण्डल प्रभारी कुंतीलाल जैन, महेश गढ़वाल आदि ने सदस्यता अभियान से सिक्ख समाज के बन्धुओं को जोड़ने का कार्य किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply