पारस तिराहे से स्थानक हटाया

BY — December 28, 2014

281206

सुबह 4 बजे हुई कार्रवाई

उदयपुर। नगर निगम ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई के तहत पारस तिराहे पर पेट्रोल पम्प  के बाहर आज सुबह 4 बजे कार्रवाई कर रोड के बीच से देव स्थानक को शिफ्ट कर दिया गया। वहां हाथों हाथ रोड बनाना शुरू कर दिया गया।

281207जानकारी के अनुसार इससे पूर्व यहां से भक्‍त ज्‍योत ले गए। उसके बाद निगम ने कार्रवाई की। स्‍थानक के लिए निगम स्‍थान ने उपलब्‍ध कराने का आश्‍वासन दिया है। रोड नेटवर्क सुचारू करने और अतिक्रमण हटाने की महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में राडाजी बावजी का स्थानक वहां से शिफ्ट किया गया। अलसुबह की गई इस कार्रवाई के बाद जैसे जैसे लोगों को पता चला तब तक रोड बनना शुरू हो चुका था। पुलिस का पुख्ता जाब्ता तैनात रहा इसलिए विरोध को दबा दिया गया।

281208

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *