Header Banner

यातायात पुलिस भी गांधीगिरी की राह पर

BY — January 1, 2015

हेलमेटधारकों, सीट बेल्‍ट बांधने वालों को बांटी टॉफियां

010112उदयपुर। नववर्ष से हेलमेट अनिवार्यता अभियान को लेकर आज यातायात पुलिस ने सख्ती तो नहीं बरती लेकिन गांधीगिरी अपनाते हुए हेलमेट पहनने वालों, कार में सीट बेल्ट बांधकर घूमने वालों को टॉफियां बांटी। पहले दिन करीब 5000 टॉफियां बांटी गई।

010114010113उल्लेखनीय है कि नववर्ष से हेलमेट अनिवार्यता अभियान शुरू किया जाना था। हेलमेट के जगह जगह दुकानें भी लग गई थी। कल अमानक हेलमेट पुलिस ने जब्त  कर तोड़े भी थे वहीं आज सख्ती बरतने के बजाय हेलमेट धारक दुपहिया वाहनचालकों और कारों में सीट बेल्ट  बांधने वालों को रोककर टॉफियां वितरित की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply