Header Banner

आरएनटी मेडिकल का छात्र कुएं में डूबा

BY — January 1, 2015

क्रिकेट खेलते समय हुआ हादसा

010115उदयपुर। नया वर्ष आरएनटी मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के परिजनों के लिए दुखदायी साबित हो गया। सुबह क्रिकेट खेलते समय बॉल लेने गया एमबीबीएस में अध्यियनरत द्वितीय वर्ष का यह छात्र वहीं पास के कुएं में गिर पड़ा। देर शाम काफी तलाश के बाद उसका शव निकाला जा सका।

जानकारी के अनुसार आरएनटी मेडिकल कॉलेज के जूनियर बॉयज हॉस्टबल के बाहर एक कुआं है। पूर्व में चिकित्साजलय ने इस कुएं को पैक करवा दिया था। इस पर पट्टियां भी डलवा रखी है। कुएं का पानी निकालने के लिए एक छोटा सा हिस्सान खुला रखा है जिस पर लोहे का ढक्ककन लगाया हुआ है। नववर्ष के पहले दिन हॉस्ट ल में रहने वाले छात्र क्रिकेट खेल रहे थे। बॉल बाहर जाने पर मूल बाड़ी (धौलपुर) निवासी अमन यहां द्वितीय वर्ष बॉल लेने गया। अचानक कुएं का ढक्कबन हट गया और अमन उसमें गिर पड़ा। यह देखते ही युवक के साथियों ने अन्यर को सूचना दी और कॉलेज प्रशासन को बकताया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। एएसपी डॉ. राजेश भारद्वाज, डिप्टीध, थानाधिकारी मय जाब्ताम आए। आरएनटी के प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह व अन्यर चिकित्स क भी आए। तत्कााल कार्रवाई कर मौके पर रेस्यू को  टीम को बुलवाया गया। पहले कुएं में लकड़ी की बल्लीअ डालकर हिलाया ताकि शव का कुछ पता चले लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। फिर अंदर सीढि़यां उतारी गई और रेस्यूर र  टीम का एक कर्मचारी अंदर उतरा फिर भी नहीं मिला। देर शाम को छात्र का शव मिला।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply