Header Banner

बदला मौसम, जनजीवन अस्त-व्यस्त

BY — January 1, 2015

स्कूलों में छुट्टियां नहीं

010116उदयपुर। मौसम में यकायक आए बदलाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्या  शहर और क्या  ग्रामीण… सभी जगह परेशानी का आलम है। आज दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए वहीं कुछ कुछ देर में हो रही बूंदाबांदी ने करेला और नीम चढ़ा की कहावत चरितार्थ कर दी। उधर स्कूलों में अभी तक प्रशासन ने कोई अवकाश घोषित नहीं किया है।

010117010118नववर्ष के कारण हालांकि बाजारों में सन्नाटा रहा लेकिन शाम ढलते ढलते साढे़ सात बजे तक तो बाजार बंद होना शुरू हुए जो आठ बजे तक सुनसान हो गए। दिन भर मोबाइल पर व्हााट्सअप के जरिये नववर्ष की शुभकामनाओं के संदेश का आदान-प्रदान होता रहा।

010119010120010121दुकानों के बाहर आज दिन में ही अलाव जल गए। ठंडी हवाओं से मौसम और अधिक बिगड़ गया। जयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा आदि जगहों पर जिला प्रशासन ने मौसम खराब होने के कारण छुट्टियों की घोषणा कर दी है वहीं उदयपुर में फिलहाल कोई आदेश नहीं आया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply