पेसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में प्रेरणादायी सेमिनार
उदयपुर। पैसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में विद्यार्थियों के लिए “Knowledge, Skills & Creativity: The Identity of a Successful Teacher” विषय पर प्रेरणादायी सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. खुशबू जैन ने शिक्षण कौशल, संप्रेषण क्षमता, आईसीटी, सृजनात्मकता एवं कक्षा-प्रबंधन के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए भावी शिक्षकों को अपने व्यावसायिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कपिलेश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक की भूमिका केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मक चिंतन, आत्मविश्वास और जीवनोपयोगी कौशल विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को भावी शिक्षकों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।
संयोजक डॉ. एलएन चौबीसा ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए सेमिनार के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. शीला सालवी, दिलीप सिंह चौहान, डॉ. कविता सागर एवं डॉ. अंजलि दशोरा डॉ. ममता व्यास, लक्ष्मीलाल स्वर्णकार, गरिमा नागदा, अंजलि राव एवं कृष्णा माहेश्वरी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. कपिल जैन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अतिथि वक्ता, प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सेमिनार ने भावी शिक्षकों को ज्ञान, कौशल और सृजनात्मकता के समन्वय से प्रभावी शिक्षक बनने की प्रेरणा दी।