‘एक्टिव वुमन’ का नववर्ष स्नेह मिलन

BY — January 5, 2015

050104उदयपुर। एक्टिव वुमन क्लब का नववर्ष-2015 हरिदासजी की मगरी में धूमधाम से मनाया गया। क्लब आयोजक शशि चव्हाण ने बताया कि रेड एंड गोल्डन थीम रखी गई। जिसमें सभी लेडिज अच्छी सज-धज कर आई वेलकम में कुमकुम का टीका लगाया गया एवं बेलून दिया गया।

आकर्षक गेम में द गोल्डन ऐश खिलाया गया जिसमें पुराने गानों का संगान किया गया। उसमें मंजू मेहता, हेमा लोढा़, रानू बोल्या, विजयी रही। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए शशि चव्हाण ने मक्का के ढोकले, दाल, खीच, तिल की बर्फी और गर्मागर्म राबडी़ बनाई गई। एवं साथ ही हाल ही में चल रहे हेलमेट अनिवार्यता पर भी चर्चा की गई एवं इसे पहने से बचाव के बारे में वार्ता हुई। अंत में सभी को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *