Header Banner

शपथ के साथ स्वच्छ उदयपुर का संकल्प

BY — January 5, 2015

जैन जागृति सेंटर में तलेसरा अध्यक्ष व चित्तौडा़ महामंत्री

050103उदयपुर। जैन जागृति सेन्टर के वर्ष 2015-16 की नव गठित कार्यकारिणी का पद स्थापना समारोह महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के मुख्य अतिथ्य में हुआ। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की  शपथ दिलाई। समारोह में मौजूद सभी ने उदयपुर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित व्यापार भवन में आयोजित समारोह में जेजेसी के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने परिचात्मक संगोष्ठि के दौरान वर्ष 2015-16 के लिए महेन्द्र तलेसरा अध्यक्ष, दिपक सिंघवी एवं राजेन्द्र जैन उपाध्यक्ष, सुधीर चित्तौडा महामंत्री एवं राजेश मेहता कोषाध्यक्ष मनोनित किया। संगोष्ठि के बाद आयोजित पद स्थापना समारोह में जिला प्रमुख मधु मेहता, निवर्तमान महापौर रजनी डांगी  के सफलता पूर्वक पांच वर्ष तक जिले एवं शहर के विकास के लिए तथा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बनने पर पवन कोठारी का जेजेसी की ओर से अभिनन्दन किया गया।
समारोह में अध्यक्ष महेन्द्र तलेसरा ने उपस्थित सदस्यों का शब्दो द्वारा स्वागत करते हुए जेजेसी के वर्ष 2015 की कार्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन दीपक सिंघवी एवं आभार महामंत्री सुधीर चित्तौडा द्वारा ज्ञापित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply