रोवर मूट व रेंजर मीट का कल से

BY — January 8, 2015

080101राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय 56वां रोवर मूट 42वीं रेजर मीट का आयोजन स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास, उदयपुर शुक्रवार को होगा जो 13 जनवरी तक चलेगा।

मण्डल सचिव सुरेशचन्द्रो खटीक ने बताया कि 56वां रोवर मूट 42वीं रेंजर मीट का उद्घाटन समारोह लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के मुख्यातिथ्य एवं संभागीय आयुक्त भवानीसिंह देथा की अध्यक्षता में होगा। रोवर मूट रेंजर मीट में प्रदेश के समस्त जिलों से लगभग 700 रोवर/रेंजर्स (महाविद्यालयों के छात्र/छात्राएं) सम्मिलित हो रहे हैं। मूट मीट का ध्येय ’ दी इनवायरमेण्ट मस्ट बी कैप्ट क्लीन’ के तहत रोवर्स रेजर्स द्वारा 10 जनवरी को स्वच्छ भारत अभियान में जनचेतना रैली निकाली जायेगी। 5 दिवीसय मूट मीट कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की पोस्टर, निबन्ध, भाषण, लोक नृत्य, लोकगीत प्रतियोगिताएं व सहासिक गतिविधियां होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply