पेसिफिक छात्र संतोष ट्रॉफी टीम में चयनित

BY — January 8, 2015

080102उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रबन्धन संकाय चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र गौरव ओमप्रकाश बोहरा का चयन संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता हेतु दमन एवं दीव की फुटबॉल टीम में हुआ है। वे 9 से 20 जनवरी तक राजकोट में होने वाली संतोष ट्रॉफी के क्वालीफाइंग राउण्ड प्रतियोगिता में दमन एवं दीव टीम की ओर से खेलेंगे।

क्वालीफाइंग राउण्ड में पाँच राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गोवा तथा दमन एवं दीव की टीमों के बीच मुकाबला होगा। क्वालीफाइंग राउण्ड में प्रथम दो स्थानों पर रहने वाली टीमें संतोष ट्रॉफी के लिए होने वाले राष्ट्र स्तरीय मुख्य प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाइ करेंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply