Header Banner

वेश्यावृत्ति कराती महिला दलाल फिर गिरफ्तार

BY — January 8, 2015

080110उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में वेश्यावृत्ति कराती महिला दलाल को आज फिर पुलिस ने वेश्यावृत्ति कराते गिरफ्तार किया। वेश्यावृत्ति कराने के लिए युवतियों को मध्यप्रदेश, मुंबई आदि जगहों से बुलाया गया था।

हिरणमगरी थानाधिकारी छगन पुरोहित ने बताया कि सेक्टर 5 निवासी महिला दलाल रेखा छाबड़ा के निवास पर वेश्यावृत्ति कराने की जानकारी मिली। इस पर कांस्टेबल केसरसिंह को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। वहां रेखा ने एक लड़की से वेश्यावृत्ति के एक हजार रुपए मांगे। केसरसिंह ने एक हजार रुपए दे दिए। वेश्यावृत्ति के लिए लड़की के तैयार होने पर केसरसिंह ने थानाधिकारी को इशारा किया। इस पर हेड कांस्टेबल शांतिलाल, महिला कांस्टेबल सुशीला मय जाब्ता रेखा छाबड़ा के निवास पर पहुंचे जहां से रेखा छाबड़ा सहित चार युवतियों एवं एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply