Header Banner

उदय विला रेजीडेंसी का तोड़ा अवैध निर्माण

BY — January 8, 2015

स्वीवकृति के विरुद्ध बना ली एक अतिरिक्त  मंजिल

080108उदयपुर। महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के निर्देश पर गुरूवार को राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में उदय विला रेजिडेन्सी, मधुवन फर्म ने स्वीकृति विरूद्ध एक मंजिल अवैध बनाने पर पंक्चर कर पार्टीशन दीवारों को हटाया गया। इससे पूर्व गत रात्रि को फतहपुरा चौराहे पर बोटलनेक को हटाया गया।

080109नगर निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ ने आदेश जारी कर उदय विला रेजिडेन्सी मधुवन नामक फर्म को होटल निर्माण की अनुमति दी गई। अनुमति बेसमेन्ट प्लस जी प्लस छः मंजिला थी, लेकिन सातवीं मंजिल अवैध रूप से डाल दी गई जिसे तोड़ा गया व पार्टीशन दीवारें हटा दी गई। इससे पूर्व गत रात्रि फतहपुरा चौराहे पर भी दुकानों के बाहर सड़क तक बना दिए गए रैम्पई हटाए गए। वहां आवागमन काफी बाधित होता था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply