बहुमंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत

BY — January 8, 2015

080107उदयपुर। सेलिब्रेशन मॉल के पास निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की दूसरी मंजिल से आज दोपहर 12 बजे एक मजदूर गिर पड़ा, जिसकी यहां एमबी हॉस्पीटल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सेलिब्रेशन मॉल के पास आठ मंजिला इमारत बन रही है, जिसकी दूसरी मंजिल से आज दोपहर 12 बजे बांसड़ा (गोगुंदा) निवासी डाला 23 वर्षीय डाला पुत्र गोगाजी का पांव फिसल गया। इससे वह नीचे गिर और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमबी हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *