हादसे में सिक्योरिटी गार्ड की मौत

BY — January 8, 2015

– ड्यूटी कर लौटते समय सुबह आठ बजे हुआ हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने मारी थी टक्कर

080106उदयपुर। गीतांजली हॉस्पीटल में ड्यूटी पूरी कर बाइक पर घर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड को सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा एक अन्य घायल हो गया वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार अमरपुरा निवासी भंवरलाल (२२) पुत्र भगवतीलाल जाट अपने चाचा श्रीराम जाट के साथ गांव जा रहा था। उसी दौरान मादड़ी रोड पर सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भंवरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोग भंवरलाल व उसके चाचा को गीतंाजली अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने भंवरलाल को मृत घोषित कर दिया। श्रीराम ने भतीजे की मृत्यु की खबर परिजनों को दी जिस पर परिजनों ने शव को एमबी अस्पताल में रखवाया। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। परिजनों ने बताया कि भंवर लाल तीन माह पूर्व ही गीतांजली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर लगा था। नाइट शिफ्ट खत्म होने के बाद सुबह आठ बजे घर जाने के लिए निकला था। उसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गार्ड की नौकरी करता था मृतक
मृतक के चाचा श्रीराम ने बताया कि अमरपुरा गांव निवासी उसके रिश्तेदार गीतांजली में भर्ती थे। उसी से मिलने के लिए वह आया था। रात को अधिक देर हो जाने पर वह रात को वहीं रुक गया। सुबह वह भंवरलाल के साथ बाइक पर गांव जाने को निकला था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *