Header Banner

मंदिर बने चोरों का निशाना

BY — January 9, 2015

090107उदयपुर। घण्टाघर थाना क्षेत्र में स्थित जैन मंदिर व भैरूजी के मंदिर में गत रात अज्ञात लोगों ने ताला तोड़ वहां से चंादी के सामान, दान पात्र आदि चुरा लिए।

जानकारी के अनुसार कसारा की ओल निवासी अनिल सांखला ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे पास में रहने वाली सुशीला देवी मंदिर में पूजा करने पहुंची जहां मंदिर के मेन गेट का ताला टूटा देखकर सुशीला देवी ने उनको सूचना दी। वहां पहुंचने पर देखा कि दान पात्र, चांदी की ध्वजा व कुछ सामान गायब थे। अनिल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मंदिर के आसपास क्षेत्र की तलाशी ली तो भदेसर चौक में पुलिस को टूटा हुआ दान पात्र पड़ा मिला। पुलिस ने अनिल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इस तरह मालदास स्ट्रीट में स्थित भैरूजी के मंदिर से भी गत रात्रि दान पात्र चोरी हो गया। मालदास स्ट्रीट निवासी सौरभ ने बताया कि रात करीब तीन बजे गश्त कर रहे पुलिस जवान ने उन्हें सूचना दी कि उनके मंदिर का ताला खुला है। सूचना पर पहुंचे सौरभ ने देखा कि मंदिर की दीवार में लगा दानपात्र भी गायब था। सौरभ ने तत्काल ही पुलिस के सूचना दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply