Header Banner

पिस्टल दिखा कार ले कर फरार

BY — January 9, 2015

मध्यरात्रि की घटना, नाकांबदी

090106उदयपुर। चीरवा घाटे में मध्यरात्रि बाद करीब एक बजे उदयपुर की ओर आ रहे कार सवार को चार जनों ने बीच राह पिस्टल दिखाकर रोका और मारपीट कर कार लेकर फरार हो गए। प्रथम दृष्टया मामला कार की लोन किस्तें बकाया होने के कारण सीजर द्वारा कार लेकर भागना लग रहा है।

डिप्टी गोपालसिंह ने बताया कि रावजी का हाटा निवासी मनोज कुमार देवगढ़ से उदयपुर की ओर लौट रहा था। उस दौरान घाटे पर भैरव मंदिर से पहले मोड़ पर एक अन्य कार उसके आगे आकर रुकी। उसमें से उतरे युवकों ने उसे पिस्टल दिखाकर नीचे उतरने का इशारा किया। मनोज कार से उतरा। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कार ले भागे। कुछ ही देर बाद पीछे से आई पुलिस हॉक को मनोज ने जानकारी दी। वारदात की सूचना मिलने पर डिप्टी व सुखेर थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शहर में नाकाबंदी करवा दी। मनोज ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका मूणवास से पीछा कर रहे थे। रात भर शहर व उसके आसपास क्षेत्र में नाकाबंदी की गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का कुछ पता नहीं लगा। उधर पुलिस के अनुसार मनोज टैक्सी चलाता है। वह गुरुवार को किसी ग्राहक को टैक्सी से देवगढ़ छोडक़र आ रहा था। लोन की कुछ किस्तें बकाया होने के कारण सीजर कार ले गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply