Header Banner

हिस्ट्रीशीटर से देसी पिस्टल बरामद

BY — January 11, 2015

Police_capउदयपुर। शनिवार को डबोक थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर एक हिस्ट्री शीटर से देसी पिस्टोल बरामद की गई। पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिक्षक अजयपाल लाम्बा ने बताया कि डबोक थाने के उपनिरीक्षक मोती सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि आम्बावरी के पास शंकर लाल चौधरी निवासी मिठानीम खडा़ है जिसके पास हथियार है। मय जाब्ता मौके पर पहुंच शंकरलाल चौधरी की तलाशी ली तो उससे से देसी पिस्टल मिली। पुलिस ने जब्तच कर मुल्जिम शंकरलाल पिता बाबूलाल चौधरी निवासी मीठानीम को गिरफ्तार कर लिया। शंकरलाल थाना हाजा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध पूर्व में हाथीपोल, प्रतापनगर, कुराबड़, धानमण्डी, डबोक में कुल 11 प्रकरण चोरी, लूट, बलात्कार का प्रयास के दर्ज होकर चालान हुए हैं। नाथद्वारा तथा आकोला चित्तौड़गढ़ में भी एक-एक प्रकरण दर्ज है। एचएस बदमाश प्रवृत्ति का है तथा इसकी माता नर्बदा देवी माल की टूस की संरपंच है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply