Header Banner

मिनी फॉरेस्ट के निर्माण को प्रयासरत ‘पुकार’

BY — January 11, 2015

पुकार संगठन द्वारा किए शहर को 60 रविवार समर्पित

110104उदयपुर। शहर को साफ-सुथरा व हरियाली को बढ़ावा देने के मकसद से युवा संगठन पुकार ने लगातार इस रविवार को भी विज्ञान महाविद्यालय में साफ-सफाई व पौधरोपण किया। संगठन के अनुसार यह 60 वां रविवार था।

पुकार के संस्थापक भुवनेश ओझा ने बताया की टीम पुकार पिछले 8 रविवारों से विज्ञान महाविद्यालय मे शहरी-जंगल (मिनी-फॉरेस्ट) के निर्माण में प्रयासरत है। इसके अंतर्गत टीम के 30 सदस्यों ने कूड़ा-करकट व जंगली पौधों से सटे बगीचों की साफ-सफाई कर वहां विभिन्न प्रजातियों जैसे- अर्जुन, बहेड़ा, महुआ, आम, इमली, शहतूत, सहजना, अमरूद, नीम इत्यादि के 80 पौधे लगाकर इनकी देखभाल भी कर रही है।

110103महाविद्यालय के ही वीरान पड़े बॉटनिकल गार्डन की सफाई कर जैव-विविधता को बढ़ावा देने वाले पौधे लगाएगी व इसी के साथ अब तक संगठन द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्कों मे लगाए गए 500 से ज्यादा पौधे शहर की हरियाली बढ़ा रहे हैं। इसमें पुकार के मुबिन, दिव्या, मोनिका, दीक्षा, नितिन, ऋषभ, प्रवीण, प्रितेश, पुष्कर, विशाल, अजय, रेखा, अमित, कुमार, प्रांजल, मानवी, मोहित, मेघना, नैन्सी, स्मारिका, सुरभि, विजेंद्र, हर्षवर्धन, विक्की, मृणाल व सत्यपाल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply