Header Banner

कालीकट विवि, अन्ना विवि, मैसूर विवि को वाक ओवर

BY — January 15, 2015

इंटर जोन महिला खो-खो प्रतियोगिता

150102उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की मेजबानी में इंटर जोन महिला खो खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन में कुल पांच मैच खेले गये। विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. सीपी अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय कोच एवं रैफरी कैलाश पालीवाल, डॉ. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. धीरज जोशी, डॉ. हेमशंकर दाधीच, ने खिलाड़ियों का परिचय कर मैंच को प्रारंभ करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि सभी खिलाडि़यों का आव्हान किया कि वे खेल को खेल की भावना से खेले। खेल से अनुशासन की प्रवृति जीवन में आती है। विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. सीपी अग्रवाल ने आज के पांचों रोमांचक एवं कड़े मुकाबाले के हुए। इसमे कालीकट विवि, अन्ना विवि, मैसूर विवि को वाकओवर मिलने से अगले दौर में पहुंच गई है। पंजाब विवि पटियाला ने एवं विवि पुने को 6 अंको से , मुम्बई विवि ने एमडी विवि रोहतक को 5 अंको से, सरदार पटेल विवि विद्यानगर ने इलाहाबाद विवि को 4 अंको से, मैंग्लोर विवि ने वीबीएस पुर्वांचल विवि जोनपुर को 11 अंको से, शिवाजी विवि कोल्हापुर ने गुरूनानक देव विवि अमृतसर को 4 अंको से परास्त किया।
150103इनके बीच होगे होंगे मुकाबले : स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव भवानीपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को  पंजाब विवि पटियाला एवं सरदार पटेल विवि विद्यानरगर, मुम्बई विवि एवं शिवाजी विवि कोल्हापुर, विवि कालीकट एवं विवि पुने तथा मैंगलोर विवि एवं गुरू नानक देव विवि अमृतसर के बीच सेमीफाइनल एवं फाइनल के लिए मुकाबले होगे। इंटर जोन महिला प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply