Header Banner

लैपटाप चोरी का मामला दर्ज

BY — January 16, 2015

Police_capउदयपुर। हिरणमगरी पुलिस ने एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर एक बदमाश के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर तीन निवासी मोहित उर्फ मुकुंद कृष्णराम पुत्र सुरेश कुमार ने रिपोर्ट मेंं बताया कि वह हरे राम हरे कृष्णा मूवमेंट नामक एक सस्ंथान चलात है।

इसमें गरीबों को भोजन कराया जाता है। कुछ समय पूर्व दानसरिया गांव, भीम निवासी कैलाश पुत्र नारूसिंह रावत उसकी संस्थान में आया, जो परीक्षा देने के बहाने वहीं रूक था। दो दिन रुकने के बाद आरोपी कैलाश वहां रखे लेपटॉप और नकदी चोरी कर ले गया। मुकुंद ने कैलाश से संपर्क किया,  लेकिन कैलाश लेपटॉप लौटाने को लेकर झांसा दे रहा है। कैलाश ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply