IIMU के ‘ऑडेसिटी’ में होंगे आकर्षक आयोजन

BY — January 15, 2015

कल एमटीवी रोडीज के साथ बाइक रैली, अमान-अयान अली की प्रस्तुति 18 को

150112उदयपुर। आईआईएम उदयपुर के पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम ऑडेसिटी की तैयारियां जोरों पर है। इसके तहत शनिवार को एमटीवी रोडीज के साथ बाइक रैली निकाली जाएगी वहीं रविवार को सुविवि ऑडिटोरियम में प्रख्यात सरोद वादक अमान-अयान अली खान की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी।

150109शनिवार सुबह 8.30 बजे एमटीवी रोडीज के साथ निकलने वाली बाइक रैली को बॉक्सिंग चैम्पियन और ओलम्पिक पदक विजेता विजेंदरसिंह हरी झण्डी दिखाएंगे। रैली आईआईएमयू परिसर से आरंभ होगी जो दुर्गानर्सरी, सूरजपोल, देहलीगेट, हाथीपोल, चेटक और कोर्ट चौराहा होते हुए वापस कैम्पस पहुंचेगी।
स्पिकमैके के तहत रविवार दोपहर प्रख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खां के पुत्र द्वय अमान और अयान अली खान प्रस्तुाति देंगे। उनके साथ समीर कृपलानी और पद्मश्री विजय घाटे भी संगत देंगे। कार्यक्रम रविवार दोपहर 3 बजे सुविवि ऑडिटोरियम में होगा। अमान और अयान की एलबम मोक्ष को ग्रेमी अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply