Header Banner

ऑडेसिटी : बाइक स्टंट्स ने लुभाया युवाओं को

BY — January 17, 2015

कल होगी अमान-अयान अली खान की प्रस्तुति

170114उदयपुर। आईआईएम उदयपुर के सांस्कृतिक कार्यक्रम ऑडेसिटी के पहले दिन एमटीवी रोडीज की बाइक रैली निकाली गई। रैली को सुबह 8.30 बजे ओलम्पियन बॉक्सर विजेंदरसिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई।

170113170111170110रैली में छात्रों ने हाथों में बैनर और झंडे ले रखे थे। रैली आईआईएम परिसर से निकली जो शहर के मुख्य् मार्गों से होती हुई वापस परिसर पहुंची। यहां प्रोफेशनल बाइकर्स अतिंदरजीतसिंह, हर्षियाल, रिषभ, लक्ष्य, अभिषेक आदि ने अपने स्टंंट्स बताए जो युवाओं को काफी लुभा गए। इसके बाद बॉलीवुड आधारित क्विज का आयोजन भी किया गया। सोलो डांस के आज ऑडिशन भी हुए। प्ले  आयोजन भी हुआ।

170112प्रतिस्पर्धा से दूर रहने वाले प्रतिभागियों के लिए कई हंसी-मजाक के इवेंट्स हुए जिनमें अनजाना-अनजानी, एंग्री चिक्से, पेंट बॉल, फेसपेंटिंग आदि आयोजन हुए। शो के दूसरे दिन रविवार को प्रख्यात सरोद वादक अमान और अयान अली खान की प्रस्तुति होगी। परिक्रमा की रॉक एंड रॉल परफॉरमेंस भी होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply