Header Banner

सरपंच के समर्थक आपस में भिड़े

BY — January 17, 2015

बडग़ांव वार्ड 1 में पथराव

170108उदयपुर। बडग़ांव ग्राम पंचायत में शनिवार सुबह सरपंच के नामांकन के बाद प्रचार के दौरान दोनों प्रमुख दलों के कार्यकर्ताओं में पथराव हो गया जिसमें चार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के जमनालाल शर्मा सरपंच के लिए सुबह 10.30  बजे नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नामांकन दाखिले के बाद वे अपने काम से निकल गए और उनके कार्यकर्ता रैली के रूप में वार्ड 1 में भैरूजी स्थानक पर दर्शन के लिए पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें दर्शन नहीं करने दिए और अड़ गए जिस पर कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। घटना में एक महिला सहित चार घायल हो गए। इन्हें बडग़ांव अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
170109उधर सरपंच के लिए भाजपा समर्थित कैलाश शर्मा नामांकन भर रहे थे, उस दौरान यह घटना हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस के प्रचार के लिए आने वाले लोगों ने वार्ड एक के लोगों पर वोट डालने के लिए दबाव डाला। उन्हें रोकने की बात पर कहासुनी हुई। इनका आरोप है कि पथराव कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू किया। इसमें हमारा राकेश नामक व्यक्ति घायल हो गया। अम्बामाता थानाधिकारी जितेन्द्र आंचलिया मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply