Header Banner

दो हजार रुपए देने का झांसा देकर 1500 लूटे

BY — January 22, 2015

मोबाइल भी ले भागा उचक्का

Police_capउदयपुर। बैंक तिराहे पर बुधवार दोपहर को एक अज्ञात उचक्का एक मजदूर युवक को दो हजार रुपए देने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर 1500 रुपए और एक मोबाइल लेकर भाग छूटा। घटना के बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मण पुत्र कालू मीणा निवासी उपरेटा, ओगणा जो मजदूरी करने के लिए उदयपुर आया था। उदयपुर में बैंक तिराहे से होकर निकलने के दौरान उसे एक युवक ने रोका। इस युवक ने लक्ष्मण को झांसे में लेकर उसके पास पड़े 1500 रुपए बाहर निकलवाए। आरोपी युवक ने लक्ष्मण को बैंक में खाता खुलवाने और कुछ ही देर में 1500 के बजाए दो हजार रुपए मिलने का झांसा दिया। इसके साथ ही एक फार्म देकर उसे फोटो कॉपी करवाने के लिए भेजा। इस दौरान आरोपी ने उसके पास रखा मोबाइल भी प्राप्त कर लिया। लक्ष्मण फोटो कॉपी करवाकर पुन: आया तो आरोपी युवक गायब मिला। इधर-उधर ढूंढने के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने इस बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने लक्ष्मण के बताए हुलिए के अनुसार उचक्के की तलाश शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply