Header Banner

चोरी की बाइक जब्त, दो गिरफ्तार

BY — January 22, 2015

Police_capउदयपुर। सूरजपोल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सूरजपोल रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि एएसआई निर्भयसिंह कांस्टेबल मोहम्मद अतहर, समयसिंह द्वारा पटेल सर्कल में दो संदिग्ध व्यक्तियों को शक के आधार पर पूछताछ की और बाइक के बारे मे पूछताछ की गई तो कागजात नहीं होना बताया।

इस बाइक के नम्बर प्लेट फर्जी लगे हुए थे। इस पर नाम-पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद तौसीफ पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी रजानगर किशनपोल व फिरोज खान उर्फ बाबू पुत्र मोहम्मद इस्तियाक निवासी अम्बावगढ़ कच्ची बस्ती होना बताया। पूछताछ मेंं आरोपियों ने यह बाइक चोरी की होना बताया। आरोपियों ने यह बाइक गुलाबबाग से चोरी करना कबूल किया है। मोहम्मद तौसीफ के खिलाफ कुल 17 मुकदमे दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इनसे चोरियों का खुलासा होने की संभावना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply