Header Banner

शोरूम में बिज्जू और गांव में अजगर पकड़ा

BY — January 23, 2015

230104उदयपुर। सहेलियों की बाड़ी के पास स्थित एक शोरूम में अचानक निकले एक बिज्जूक तथा पास के गांव में निकले अजगर को वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल रेस्क्यू सोसायटी के सदस्योंय ने लेकर बायोलोजिकल पार्क में छोड़ा।

सोसायटी के फाउंडर पदम सिंह राठौर ने बताया कि सहेलियों की बाड़ी स्थित राजस्थान एम्पोरियम में अचानक बिज्जू आ गया। घबराए कर्मचारियों की सूचना पर वे और प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे और वन अधिकारी टी मोहन के दिशा निर्देश अनुसार उसको बायोलॉजिकल पार्क में छोड़ दिया। दूसरी ओर परोला गांव में अजगर आ जाने से वहां के लोगों की सूचना पर वे, रियाज़ खान राजैन्द्र परिहार और वन विभाग के सुरेश चौबीसा और जीतेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ कर बागदरा नेचर पार्क में सुरक्षित छोड़ा। राठौर  ने अपील की कि घरों या आबादी क्षेत्र में कोई भी वन्यजीव आ जाए तो उसको मारने या पकड़ने की कोशिश नहीं करें अपितु 9829597722, 9414234826  हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply