कुत्तों ने नोंच डाली महिला की लाश

BY — January 23, 2015

सराड़ा क्षेत्र के डिंगरी गांव के जंगल का मामला

MWO-MW012728 - © - Mohammad Shafiउदयपुर। सराड़ा क्षेत्र के डिंगरी गांव के जंगल में बीती रात रेलवे पुलिया के नीचे कुत्तों द्वारा नोंची गई एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली है। लाश करीब दस दिन पुरानी बताई जा रही है। शरीर के अधिकतर हिस्से का मांस कुत्ते खा गए हैं। पुलिस ने शव को सराड़ा अस्पताल में रखवाया, जहां आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल से मृतका के कपड़े बरामद किए हैं, जिसके आधार पर आसपास के गांवों में शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार डिंगरी निवासी कन्हैयालाल बीती रात करीब आठ बजे जंगल के रास्ते से गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसने जंगल में रेलवे लाइन के नीचे छोटी पुलिया के पाइप में पड़ी अज्ञात महिला की अद्र्धनग्न लाश देखी। उसने तत्काल सराड़ा पुलिस थाने में सूचना दी। इस पर थानाधिकारी शिवलाल जाब्ते के साथ मौके पर गए, जहां कुत्ते महिला की लाश को नोंच रहे थे। पुलिस ने कुत्तों को भगाया और लाश को कब्जे में लिया। लाश के ऊपरी हिस्से से मांस कुत्ते नोंच चुके थे। शरीर का निचला हिस्सा ही सुरक्षित है। पुलिस ने मौके से पेटीकोट, साड़ी, शॉल और महिला के पांवों के पायजेब बरामद किए हैं।
दुष्कर्म की आशंका : थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि महिला की हत्या लूट की नीयत से नहीं की गई है, क्योंकि महिला के पांव में चांदी के पायजेब बरामद हुए हैं। पुलिस ने हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म होने से भी इनकार नहीं किया है। महिला की उम्र २५ से ३० के बीच बताई जा रही है, वहीं आसपास के गांवों में पिछले एक माह में लापता हुई महिलाओं को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार शव का आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *