Header Banner

दोहिते के वियोग में नानी ने लगाई फांसी

BY — January 23, 2015

दो साल पहले हुई थी मौत, मानसिक रूप से थी परेशान

230102उदयपुर। दो साल पहले हुई दोहिते की मौत के बाद से मानसिक रूप से परेशान वृद्धा ने गुरुवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वृद्धा सुखेर थाना क्षेत्र के भुवाणा गांव की रहने वाली है। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार रामनगर, भुवाणा निवासी भंवरी बाई (55) पत्नी चैनराम गमेती ने गुरुवार शाम को घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के समय मृतका का पति खेत पर काम कर रहा था और पुत्र एक निजी स्कूल में नौकरी पर गया था। शाम को जब चैनाराम लौटा, तो देखा कि उसकी पत्नी भंवरी बाई फांसी पर लटकी हुई थी। उसने पुलिस और अपने बेटे को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची कर शव को नीचे उतारा और एमबी हॉस्पीटल में रखवाया, जहां आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भंवरीबाई के पति चैनाराम ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले दो साल से परेशान थी। परेशानी का उसका दोहिते की बीमारी से मौत होना बताया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply