Header Banner

महिला कार ड्राइवर ने बच्ची को कुचला

BY — January 29, 2015

आरोपी महिला फरार, कार बरामद

290106उदयपुर। जावर मांइस क्षेत्र के प्रेमनगर में गत देर रात कार ड्राइव करते समय एक महिला ने घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय बच्ची को चपेट में ले लिया। उदयपुर उपचार के लिए लाते समय बच्ची की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जावरमाइंस थानाधिकारी रामरूप ने बताया कि प्रेमनगर निवासी चेतना पुत्री मावा मीणा कल रात को नौ बजे उसके घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान जावरमांइस से उदयपुर रोड पर आ रही एक कार ने उसे चपेट में ले लिया। गांव के लोगों ने बताया कि कार एक महिला चला रही थी। हादसे में चेतना गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों चेतना को जावरमांइस के केंद्रीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार को सडक़ किनारे छोडक़र महिला वहां से भाग गई। पुलिस ने पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply