सौतेली बहन की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

BY — January 29, 2015

बहन के ससुराल नहीं जाने पर हुआ था विवाद

Police_capउदयपुर। नाई पुलिस ने बुधवार को सौतेली बहन की हत्या के आरोपी मटून निवासी धूलिया पुत्र हीरालाल डांगी को नया गुड़ा गांव के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है, जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार मटून निवासी वरदी (24) की शादी कुछ समय पूर्व पास के कमली गांव में हीरालाल डांगी से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद वरदी ससुराल से पीहर लौट आई। इसके बाद वह ससुराल के एक युवक के साथ भाग गई। दो माह उसके साथ रहने के बाद वह पुन: आकर उसके पीहर में रहने लगी। इस पर उसके सौतेल भाई धूलिया ने उसे ससुराल जाने को कहा, लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर घर में विवाद होने लगा।
तीन दिन पूर्व धूलिया उसकी सौतेली बहन को बड़ी बहन के घर ले जाने का बताकर अपने साथ ले गया और रास्ते में पत्थरों से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। धूलिया लहुलूहान हालत में वरदी को छोडक़र भाग गया। वरदी को गंभीर हालत में देखकर अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने उसे एमबी हॉस्पीटल में भर्ती कराया, जहां वरदी के परिजन भी पहुंच गए। उसी दौरान वरदी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर उसके भाई धूलिया के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया, जिसे बाद में पुलिस ने नया गुड़ा से गिरफ्तार किया। उसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *