Header Banner

अवैध हथियार का सप्लायर गिरफ्तार

BY — January 29, 2015

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हुई गिरफ्तारी

Police_capउदयपुर। हथियार तस्करी के मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हाथीपोल पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर स्पेशल टीम व हाथीपोल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुथेयाना अम्बा मुरैना (मध्यप्रदेश) निवासी गिरिशसिंह पुत्र जितेंद्रसिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया था, जिससे पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की।

आरोपी ने बताया कि वह यह हथियार कालकामाता रोड निवासी प्रीतमसिंह उर्फ बंटी से खरीदी थी। प्रीतमसिंह गोवर्धनविलास थाने की हिस्ट्रीशीटर है। प्रीतमसिंह कुछ समय पूर्व मारपीट के मामले में जेल गया था। जिसे हाथीपोल पुलिस ने बुधवार को प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। आज दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply