Header Banner

गृहमंत्री भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

BY — February 2, 2015

310106उदयपुर। स्वाइन फ्लू का कहर चहुंओर बरकरार है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अब गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया भी इसकी चपेट में आ गए हैं। प्रदेश में अब तक स्वामन फ्लू से करीब 50 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। मंगलवार को सभी पार्षदों की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्‍थ्‍य   अधिकारी के साथ बैठक होगी।

कटारिया को बुखार व खांसी की जांच में स्वा इन फ्लू पॉजीटिव पाया गया। चिकित्सकों ने कटारिया का उपचार शुरू कर दिया है वहीं प्रदेश के चिकित्सा मंत्री राजेन्‍द्रसिंह राठौड़ के घर भी स्वाइन फ्लू का रोगी मिलने से चिकित्सकों में हड़कम्प है। जयपुर में स्वास्‍थ्‍य  विभाग ने पूरे सिविल लाइंस में सर्वे शुरू किया है। उधर सरकार ने प्रत्येक जिले में तीन-तीन अधिकारी लगाए हैं जो तीन दिन तक तीन दिन तक रहकर मॉनिटरिंग करेंगे। स्कूलों में भी विद्यार्थियों के स्वास्थ्‍य परीक्षण के निर्देश दिए हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply