Header Banner

पुनर्मतगणना को लेकर सडक़ पर उतरे ग्रामीण

BY — February 2, 2015

भोइयों की पचोली में ग्रामीणों ने लगाया धरना

electionउदयपुर। गिर्वा पंचायत समिति की भोइयों की पचोली पंचायत में पुन: मतगणना को लेकर कई लोग सडक़ पर धरना लगाकर बैठ गए। जानकारी के अनुसार भोइयों की पचोली में सरपंच पद के उम्मीदवार विमल भादविया, भैरूलाल डांगी, प्रेमसिंह  राणावत, गणेश सोनी और प्रकाश डांगी चुनाव में खड़े हुए थे, जिसमें कल हुए मतदान और मतगणना के बाद विमल भादविया 206 वोटों से विजय घोषित किए गए।

मतगणना में प्रशानिक अधिकारियों पर धांधली का आरोप लगाते हुए आज गांव में ही रास्ता जाम कर दिया और पुन: मतगणना को लेकर करीब सवा सौ ग्रामीण अड़ गए। मौके पर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा को भी बुलाया गया, मीणा ने पोलिंग अधिकारियों से पूछा तो अधिकारियों का कहना था कि कल गणना के बाद किसी ने कोई विरोध नहीं किया। पोलिंग अधिकारियों का कहना है कि मतगणना में मौजूद लोगों से पूछा भी कि कोई पुन मतगणना करवाना चाहता हो तो बोल दो, लेकिन उस वक्त किसी ने नहीं कहा, लेकिन परिणाम लिफाफे में बंद करने और शपथ दिलाने के बाद विरोध कर रहे हैं। फूलसिंह मीणा ने भी ग्रामीणों से समझाइश की और कहा कि अब अगर संतुष्टि नहीं है तो इसके लिए कोर्ट में जाया जा सकता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply