सुखाडिय़ा को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

BY — February 2, 2015

020201उदयपुर। आधुनिक राजस्थान के निर्माता और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोहनलाल सुखाडिय़ा की पुण्यतिथि पर दुर्गा नर्सरी स्थित सुखाडिय़ा समाधि पर उनको श्रद्धांजलि दी गई।

सुबह समाधिस्थुल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सुखाडिय़ा परिवार के अलावा कई कांग्रेसी नेता व शहर के गणमान्य मौजूद थे। श्रद्धांजलि देने वालों में पुत्र दिलीप-अरुण सुखाडिय़ा, पुत्रवधु नीलिमा-सुधा सुखाडिय़ा, पौत्रवधु निमिश सुखाडिय़ा, पड़ पौत्र कविन और पड़ पुत्री काश्वी, पुत्री-दामाद चंदा-आनंद प्रकाश सिंघल, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांति लाल चपलोत, डॉ. मधुसूदन शर्मा, सेवादल अध्यक्ष गोपाल राय नागर, डॉ. एलएन दाधीच आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *