Header Banner

ट्रेलर की चपेट से बाइक सवार भुआ-भतीजे की मौत

BY — February 2, 2015

Police_capउदयपुर। खेरवाड़ा क्षेत्र में ट्रेलर ने पीछे से एक बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर सवार भुआ और भतीजे की मौत हो गई और मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार पंकज (24) पुत्र लालूराम परमार निवासी शिशोद की सगाई सुनीता (22) पुत्री लक्ष्मण निवासी सारोली के साथ हुई थी। रविवार को सुनीता और इसके भाई का पुत्र राजू (10) पुत्र विनोद दोनों खेरवाड़ा आए थे। खेरवाड़ा से सुनीता और राजू दोनों पंकज की बाइक पर सवार होकर शिशोद की ओर जा रहे थे। रास्ते में बड़ला में संस्कृत विद्यालय के पास में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे सुनीता और राजू की मौके पर ही मौत हो गई और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाने से जाब्ता गया और मृतकों के शवों को मुर्दाघर में रखवाया तथा घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से पंकज को एमबी हॉस्पीटल रैफर किया गया। सूचना पर मृतका के परिजन आए और पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply