विद्यार्थियों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया अभियान में

BY — February 11, 2015

राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए लिखे पोस्टकार्ड

110206उदयपुर। कालकामाता रोड़ स्थित नवदीप एकेडमी स्कूल के 1200 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने बुधवार को राजस्थानी मोट्यार परिषद् की ओर से चलाए जा रहे राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवी अनुसूचि में शामिल करने हेतु प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम पोस्टकार्ड, बैनर पर हस्ताक्षर किये।

स्कूल के संस्थापक जितेन्द्र बाबेल ने छात्रों से कहा कि आज देश के हर राज्य की अपनी भाषा को मान्यता मिली हुई है लेकिन राजस्थान इससे अछूता है। उन्होंने आमजन से भी कहा कि इस आंदोलन में अपनी सक्रिया भूमिका निभाये। राजस्थानी भाषा की मान्यता का आंदोलन पिछले 25 वर्षो से चल रहा है। निदेशक कृष्णा बाबेल, मोनिका मूलचंदानी, वनिता, रेणु तथा परिषद् के संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत, संभाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर, जिला पाटवी कृष्णकांत नाहर उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *