Header Banner

जगमंदिर में हुई शादी, गाला डिनर

BY — February 12, 2015

जेनिफर लोपेज ने दी प्रस्तुति

120216उदयपुर। लेकसिटी में हो रही शाही शादी में भाग लेने गुरूवार को भी शाही मेहमानों के आने का सिलसिला जारी रहा। फिल्म अभिनेता फरदीन खान, रविना टण्डन सहित गल्फ देशों के कई बडे़ टॉयकून भी उदयपुर पहुंचे।

120215120214प्रसिद्घ उद्योगपति हिन्दुजा ग्रुप के संजय हिन्दुजा व फैशन डिजाइनर अनु (नंदिता) मीरचंदानी की शादी में भाग लेने तीन दिन से फिल्मी सितारों, राजनेताओं सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों सहित उद्योगपतियों का उदयपुर पहुंचने का क्रम आज भी बना रहा। आज सुबह फिल्म अभिनेता फरदीन खान उदयपुर पहुंचे। दोपहर में बजाज ग्रुप के संजय बजाज, यूएई के राजा शेख नहियान, बापना ग्रुप के विनय बापना, सिद्घार्थ बापना, मैनेजिंग डायरेक्टर ऑफ अमीरा फूडस करण चनाना, फिल्म अभिनेत्री रवीना टण्डन सहित कई हस्तियां आज भी उदयपुर पहुंची। हिन्दुजा परिवार के पारिवारिक गुरू ऋषिकेश के महाराज चिदानंद सरस्वती भी शादी समारोह का हिस्सा लेने शाम करीब 4 बजे पहुंचे।
120217इस शाही शादी को लेकर आज शाम को उदय विलास से बारात सिटी पैलेस पहुंचे जहां से बारातियों को जग मंदिर ले जाया गया। जग मंदिर में शाम करीब 4 बजे से वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुए। इसके पश्चात बारातियों को जग मंदिर में ही गाला डिनर दिया गया। इस दौरान हॉलीवुड पॉप सिंगर जेनिफर लॉपेज ने प्रस्तुति दी। जेलो इस शाही शादी में भाग लेने के लिए रात करीब 1 बजकर 10 मिनट पर उदयपुर पहुंची थी।
महिला संगीत में रही धमाल : इससे पूर्व बुधवार रात को माणक चौक में आयोजित महिला संगीत में बॉलीवुड हस्तियों ने प्रस्तुतियां दी। इनमें मलाइका अरोडा़, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, विशाल-शेखर कपूर ने भी प्रस्तुतियां दी। महिला संगीत के दौरान दुल्हन ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार ड्रेस पहनी।
रणवीर, अर्जुन व मलैका लौटे : महिला संगीत में भाग लेने के बाद गुरूवार दोपहर चार्टर विमान से मलाइका अरोडा़, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर मुंबई लौट गए। इस दौरान अर्जुन व रणवीर ने कहा कि वे उदयपुर पहले भी आए है यहां की झील बहुत सुंदर है एवं यह खूबसुरत शहर है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply