Header Banner

डॉ. कर्णसिंह उदयपुर पहुंचे, भव्य स्वागत

BY — February 13, 2015

विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा
30 को गोल्ड, 39 को पीएचडी

130201उदयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पद्मभूषण डॉ. कर्णसिंह का उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वे शनिवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्यद अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।

रजिस्ट्रार प्रो. सी.पी. अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर, अरूण पानेरी, डॉ. एन.एस. राव, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. हेमशंकर दाधीच, डॉ. शशि चितौड़ा, डॉ. दिलिप सिंह सहित विभागध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि सातवां दीक्षांत समारोह शनिवार सुबह 11 बजे प्रतापनगर स्थित परिसर में होगा। मुख्य अतिथि डॉ. कर्णसिंह होंगे। उन्हें डी.लिट की उपाधि से नवाजा जायेगा। अध्यक्षता कुलाधिपति एचसी पारीख करेंगे। विशिष्टह अतिथि सांसद डीपी त्रिपाठी होंगे। उपाधिधारियों को विभिन्न औपचारिकता पूरी करने के लिए प्रातः 09 बजे आकर अपना रजिस्टेªशन करवाना होगा जहां गाउन की व्यवस्था भी की गई है।
इन्हें मिलेगी उपाधियां : कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि पद्मविभूषण डॉ. कर्णसिंह, कुलाधिपति एच.सी. पारीख के द्वारा 30 छात्रों को गोल्ड मेडल, 39 को पीएचडी तथा 23 को शिक्षा की उपाधि से नवाजा जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply