Header Banner

विद्याभवन नर्सरी के खेलकूद का समापन

BY — February 13, 2015

130202उदयपुर। विद्याभवन नर्सरी स्कूल के वार्षिक खेलकूद का समापन हुआ। कक्षा नर्सरी से एच.के.जी. तक के बच्चों ने विभिन्न रेस जैसेहॉकी एण्ड बॉल, हर्डल रेस, फ्राग रेस, बलून रेस आदि में भाग लिया।

130203मुख्य अतिथि विद्याभवन सोसायटी के अध्यक्ष रियाज तहसीन थे। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया । खेल स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया। स्वागत नर्सरी इंचार्ज शगुफ्ता अंजुम ने किया एवं धन्यवाद शाला की प्राचार्या उषा किरण ने दिया। कार्यक्रम के आयोजन में शाला के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply