हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

BY — February 17, 2015

शहर भर के शिव मंदिरों में अभिषेक

170204उदयपुर। महाशिवरात्रि पर शहर भर के शिवालय हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। देवाधिदेव के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं का रैला उमड़ पड़ा। भक्तों ने दुग्ध , जल, बिल्व पत्रों से महादेव का अभिषेक कर दर्शन लाभ लिए। मेवाड़ के परमेश्वरा एकलिंगजी के दर्शनार्थ पदयात्रियों सहित हजारों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रात भर सफर कर भक्त सुबह एकलिंगजी पहुंचे।

रंगबिरंगी रोशनी व चमकीली फर्रियों से सुसज्जित शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठा न हुए। रानी रोड़ स्थित महाकालेश्व र मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती के दर्शन के बाद 7 बजे तक निज मंदिर में दर्शन हुए। इसके बाद बाहर से ही दर्शन करने दिए गए। प्रात:कालीन श्रृंगार धराकर कर गणपति, भैरव व महादेव मंदिरों पर ध्वदजा चढाई गई। शाम को संध्या आरती हुई जिसमें सैकड़ों भक्तोंै ने भाग लिया।
एकलिंगजी में भी भक्तोंए में सुबह दर्शन खुलते ही होड़ मच गई। दर्शन खेवा पद्धति से कराए गए। मंदिर के बाहर दर्शन के इंतजार में भक्तों ने महादेव के जयकारे लगाए। शहर के हजारेश्वरर, नीलकंठ, गुप्तेदश्वरर, नांदेश्व।र, उबेश्वार, बड़बड़ेश्व र, झामेश्व्र, अमरखजी सहित हर गली-मोहल्लेर में स्थित शिवालयों में जल, दूध, दही, शक्कमर, शहद आदि से शिवजी का अभिषेक किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *