सेवाश्रम से सीधे पहुंचेंगे आयड़

BY — February 17, 2015

170205उदयपुर। अब सेवाश्रम से आयड़ को सीधे जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। संभवत: जिला कलक्‍टर के प्रयास रंग लाए हैं। शहरवासियों को अब सेवाश्रम से आयड़ जाने के लिए कुम्हासरों का भट्टा या ठोकर होकर नहीं जाना पडे़गा।

उल्लेखनीय है कि हिरणमगरी, सेवाश्रम से आयड़ जाने वालों को ठोकर या कुम्हाारों का भट्टा होकर जाना पड़ता है जिससे अनावश्यीक ट्रेफिक बढ़ जाता है। जिला कलक्ट र आशुतोष एटी पेंडणेकर ने बताया कि सेवाश्रम पुलिया के सामने एक सड़क बनी हुई है। इसके बाद आयड़ पुलिया पर एक पुलिया का और निर्माण करना पड़ेगा। इस रूट में दो भाइयों की जमीन आ रही है जो बेकार भी पड़ी है। बताया गया कि दोनों भाइयों ने हामी भर दी है। इस रूट के बनने से सेवाश्रम से आयड़ की सीधी कनेक्टिवटी होगी और ट्रेफिक जाम भी कम हो जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *