Header Banner

संत ग्रेगोरियस में मना मातृभाषा दिवस

BY — February 23, 2015

230202उदयपुर। संत ग्रेगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को “मातृभाषा दिवस” फादर जॉर्ज अब्राहम की अध्यक्षता में मनाया गया। फादर ने मातृभाषा की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सभी भाषाओं को आदर एवं सम्मान देने का सन्देश दिया।

प्राचार्य जॉर्ज थॉमस ने मातृभाषा का गहन ज्ञान प्राप्त करने एवं यथा संभव प्रयोग करने पर जोर दिया। मातृभाषा दिवस पर स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने अपनी -अपनी मातृभाषाओं यथा हिंदी, सिन्धी, राजस्थानी, मराठी, मैथेली, पंजाबी, गुजराती, मलयालम, उर्दू आदि में तत्संबंधी वेशभूषा धारण कर गीत संगीत से भरपूर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम  का संयोजन कुलदीप जोशी ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply